Paper Leak – अब तक 24 की गिरफ्तारी, बलिया के नए DIOS होंगे राजकुमार!

यूपी बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ी कार्यवाही हुई है। अब तक कुल 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 17 आरोपियों को बुधवार की रात और 7 को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। इसमें DIOS बृजेश मिश्रा, 3 कथित पत्रकार भी शामिल हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर भी पूछताछ जारी है।

मंगलवार को हाईस्कूल के संस्कृत और बुधवार को इंटर के अंग्रेजी विषय का पेपर आउट हो गया। जिसके बाद बलिया समेत 24 जिलों में अंग्रेजी की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद कलेक्टर इंद्र विक्रम सिंह और एसपी ने सख्ती से कार्यवाही शुरु की। सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार की तहरीर पर कोतवाली में 2 लोगों DIOS बृजेश कुमार मिश्रा और एक पत्रकार पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

इधर एसटीएफ और पुलिस की टीमें अलग अलग जगह छापेमारी कर लोगों को गिरफ्तार कर रही है। वहीं अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार अवस्थी ने डीएम इंद्र विक्रम सिंह व एसपी राजकरन नय्यर से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस मामले में कुछ जिम्मेदारों पर भी कार्यवाही की तलवार लटकी नडर आ रही है। बलिया में नकलविहीन परीक्षा के तमाम दावों के बीच इतनी बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद प्रशासन में खलबली मची हुई है।

माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का कहना है कि हमारी व्यवस्था नकल विहीन परीक्षा करानी है। पेपर केवल बलिया में लीक हुआ, लेकिन इस सीरीज के पेपर 24 जिलों में गए थे। इसलिए इन जिलों में पेपर रद्द कर दिया गया है। साथी ही सीएम योगी ने भी आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की बात कही है। वहीं राजकुमार को जिले का नया DIOS नियुक्त किया गया है। उन्होंने चार्ज भी ले लिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago