Categories: बलिया

अरविंद केजरीवाल के आवास पर हमले के विरोध में बलिया में धरने पर बैठे आप कार्यकर्ता

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर भाजपा के कथित गुंडों के द्वारा हमला करने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष है। आप कार्यकर्ता जगह जगह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में बलिया में आप कार्यकर्ता धरने पर बैठे और जमकर नारेबाजी की।

बलिया के जिलाधिकारी कार्यालय पर आप पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप कुमार जिला महासचिव राजेश सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बांसडीह विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुशांत भारत ने कहा कि इससे निंदनीय और घृणित कार्य दूसरा नही हो सकता है। हमारे गृहमंत्री कितना भी जोर लगा लें कितना भी जुल्म कर लें आम आदमी को हिला नहीं सकते डिगा नही सकते।

धरना प्रदर्शन के दौरान बलिया विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी अजय राय मुन्ना भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की नीतियों से घबराकर जो छिछोरी हरकत भाजपा द्वारा किया जा रही है, यह देश की जनता देख रही है और समझ रही है। सभा को सम्बोधित करने में बैरिया विधानसभा प्रभारी पुतुल तिवारी, रसड़ा विधान सभा प्रभारी, दिलीप सिंह, नगर अध्यक्ष अशोक, जवाहर पासवान, जिला सचिव अश्वनी गिरी,

मेराज अहमद वारसी, गलाम गौसल, परशुराम वर्मा, रामदरस यादव, विक्रमा अम्बेडकर, छोटेलाल राजभर, रविस कुमार पाण्डेय, चन्दन कुमार राय, राजकुमार पाण्डेय, शशिभूषण गुप्ता, राजकुमार मौर्य, दुर्गेश कबि, आदि लोग रहे। संचालन सुशान्त राज भारत ने व अध्यक्षता डा० प्रदीप कुमार ने किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago