Categories: बलिया

बलिया में बढ़ेगा सब्जियों और फलों का निर्यात, यह है सरकारी की प्लानिंग

पूर्वांचल की भूमि बहुत उपजाऊ है और यही वजह है कि बलिया देवरिया समेत पूरा क्षेत्र खाद्यान्न उत्पादों की दृष्टि से समृद्ध है। अब यहां सब्जियों और फलों का निर्यात भी बढ़ेगा।

बता दें कि बुधवार को सलेमपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने लोकसभा में फलों और सब्जियों के निर्यात का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि देश में निर्यात बढ़ रहा है। बलिया, देवरिया समेत पूर्वांचल की जमीन कृषि की दृष्टि से बेहद अच्छी है। यहां फलों और सब्जियों के निर्यात की बड़ी संभावनाएं हैं। लेकिन वर्तमान में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कोई भी तंत्र विकसित नहीं किया गया है। ऐसे में उन्होंने सरकार से निर्यात की संभावनाओं को लेकर सवाल किया।

जिस पर जबाव देते हुए केंद्रीय निर्यात मंत्री अनुप्रिया सिंह पटेल निर्यात को लेकर अपनी सहमति दी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन हैं। जिसे डिस्ट्रिक्ट लेवल पर एपीडा के माध्यम से जोड़कर कोई भी कृषि उत्पाद जिसमें निर्यात के लिए कोई पोटेंशियल पाया जाता है उसे शामिल किया जाएगा। बता दें कि एपीडा यानि कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण भारत सरकार के द्वारा 1985 में संसद द्वारा पारित कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण अधिनियम के तहत स्थापित किया गया था। जो कि निर्यात संबंधी मामले देखता है।

ऐसे में एपीडा के माध्यम से कृषि उत्पादों को डिस्ट्रिक्ट लेवल एक्सपोर्ट प्लान में सम्मिलित कर उसके संवर्धन और निर्यात का प्रबंध किया जाएगा। ताकि निर्यात को बढ़ावा मिल सके और क्षेत्रीय उत्पादों को विश्वस्तर पर पहचान मिले।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago