Categories: बलिया

बड़ी खबरः बलिया पेपर लीक मामले में पत्रकारों को मिली जमानत, हटाई गई गंभीर धाराएं

बलिया से बड़ी खबर है। पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हुए तीनों पत्रकारों को जमानत मिल गई है। तीनों पत्रकारों के ऊपर से गंभीर धाराओं को भी हटा दिया गया है। माना जा रहा है कि सोमवार देर शाम तक तीनों पत्रकारों को जेल से रिहा किया जा सकता है।

बता दें कि बलिया पेपर लीक मामले में खबर छापने के बाद पत्रकार दिग्विजय सिंह, मनोज गुप्ता और अजित ओझा को गिरफ्तार किया गया था। पत्रकारों की गिरफ्तारी के बाद बलिया समेत पूरे उत्तरप्रदेश में प्रदर्शन हुए। फर्जी तरीके से गिरफ्तार पत्रकारों की रिहाई की मांग को लेकर संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा की ओर से क्रमिक अनशन किया जा रहा था। साथ ही संगठन के द्वारा पत्रकारों की रिहाई न होने पर जेल भरो आंदोलन की चेतावनी भी दी गई थी।

पत्रकार संगठन लगातार बलिया के डीएम और एसपी पर तानाशाही के आरोप लगा रहे थे। इसके साथ ही आम लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही थी। इसी बीच निर्दोषों की रिहाई को लेकर लगातार समाज के हरवर्ग द्वारा विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा था। बीते दिनों कुंवर सिंह महाविद्यालय के छात्रनेता आशीष मिश्रा के नेतृत्व में तमाम छात्रों ने एकजुट होकर पुतला भी फूंका था। उनका साफतौर पर कहना था कि अगर जल्द से जल्द पत्रकारों की रिहाई नहीं होती है तो यह प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेंगे। वहीं राजनैतिक पार्टियां भी पत्रकारों को समर्थन देती नजर आई। सपा के कई नेताओं ने प्रदर्शन स्थल पहुंचकर पत्रकारों को अपना समर्थन दिया था।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago