नोएडा में बलिया के MBA छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

बलिया। MBA छात्र की नोएडा में संदिग्ध मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यूपी के ग्रेटर नोएडा में बलिया के रहने वाले MBA छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। जिसका फांसी पर लटका हुआ शव मिला है। मामले में मृतक के परिजन छात्र के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि नगरा थाना क्षेत्र के तियरा मलप निवासी सौरभ शेखर सिंह (25) पुत्र शिवानंद सिंह एमबीए का छात्र था। वह दिल्ली के कॉलेज से एमबीए कर रहा था। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 39 में रहा था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि छात्र के साथियों ने ही हत्या कर शव को पंखे से लटका कर आत्महत्या का रूप दिया है। जिसको लेकर मृतक के चचेरे भाई और भाजपा के क्षेत्रीय सदस्य आशुतोष सिंह ने ग्रेटर नोएडा पहुंचकर थाने में तहरीर दी है।

परिजनों की शिकायत मिलने पर मामले में पुलिस बारीकी से छानबीन कर रही है। जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि हर पहलू पर जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या का आत्महत्या को लेकर स्तिथि साफ हो जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago