बलिया में लापरवाहीः बिना रेलेवे क्रासिंग बंद किये चल पड़ी स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, टला बड़ा हादसा !

बलिया में रेलवे के कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही बुधवार को सामने आयी। रेलेवे क्रासिंग बंद कराए बिना ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को स्टेशन से रवाना कर दिया गया। रेलवे क्रासिंग से ठीक पहले लगे सिग्नल पर लाल बत्ती जलती देख चालक ने गाड़ी रोक दी। जिस समय ट्रेन क्रासिंग के पास तक पहुंच गई उसी दौरान एक स्कूल की कई बसें बच्चों को छोड़ने जा रही थीं। संयोग रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। 

नयी दिल्ली से जयनगर जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी का बलिया पहुंचने का समय सुबह 11 बजकर 5 मिनट है। ट्रेन करीब पौने तीन घंटा की देरी से दोपहर बाद 1.48 बजे आयी। स्टेशन से ठीक पूरब काजीपुरा व अमृतपाली क्रासिंग है। नियम के मुताबिक इन दोनों क्रासिंग को बंद करने की सूचना देने के बाद ही ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया जाता है। अमृतपाली क्रासिंग पर तैनात गेटमैन को सूचना दिए बिना ही ट्रेन को रवाना कर दिया गया। काजीपुरा रेलवे क्रासिंग को पार करते हुए ट्रेन आगे बढ़ी तो अचानक चालक की नजर अमृतपाली क्रासिंग से पहले लगे सिग्नल पर पड़ी। वहां लालबत्ती जल रही थी अौर गेट भी खुला था। लिहाजा चालक ने गाड़ी की स्पीड काफी धीमी कर दी।

क्रासिंग से थोड़ा पहले ही ट्रेन रोक दी और गेटमैन के पास पहुंचे। पता चला कि स्टेशन से ट्रेन को छोड़ने की सूचना ही गेटमैन को नहीं दी गयी थी, लिहाजा गेट खुला ही रह गया था। चालक ने मामले से स्टेशन मास्टर को अवगत कराया। उसके बाद फाटक बंद किया गया और गाड़ी आगे को रवाना हो सकी। इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई कर्मचारी कुछ बताने से परहेज करता रहा। इतना जरूर कहा कि निश्चित ही यह बड़ी लापरवाही है। हालांकि यह भी कहा कि क्रासिंग से पहले कई सुरक्षा घेरा है, लिहाजा हादसे की आशंका नहीं थी। 

कुछ देर को सहम गए स्कूली बस के बच्चे 
जिस समय क्रासिंग की अोर ट्रेन आ रही थी कई स्कूली बसें पास हो रही थीं। बिना गेट बंद हुए ट्रेन के काफी करीब तक आते देख स्कूली बच्चे सहम गए। चालक ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी को रोक दी थी, जिससे किसी प्रकार का हादसा नहीं हुआ। गेटमैन ने भी पटरी पर लाल झंडी पहले से लगा रखी थी, लिहाजा इतना तो तय था कि ट्रेन क्रासिंग से नहीं गुजरेगी लेकिन ट्रेन के करीब तक आ जाने से सभी हैरान थे। चालक ने जब स्टेशन पर इसकी सूचना दी तो गेटमैन ने स्कूली बसों के गुजरने का हवाला दिया। इसके बाद दो-तीन मिनट तक ट्रेन को रोके रखा गया और फिर फाटक बंद कर उसे आगे के लिए रवाना किया गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

1 week ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 month ago