भाजपा में जाने के बाद क्या नीरज अपने पिता चंद्रशेखर के लिए भारत रत्न की मांग करेंगे?

नई दिल्ली– पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर ने समाजवादी पार्टी का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। उन्होंने बीजेपी में शामिल होने से पहले राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दिया, जिसे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने स्वीकार कर लिया। नीरज शेखर के सत्तारूढ़ बीजेपी में शामिल होने के साथ ही ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या अब उनके दिवंगत पिता पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को भारत रत्न दिया जाएगा।

बता दें कि चंद्रशेखर को भारत रत्न दिए जाने की मांग काफी समय से उठती रही है। नीरज शेखर के बीजेपी में शामिल होने से एक दिन पहले ही चंद्रशेखर को भारत रत्न दिलवाने के लिए आलमबाग स्थित ईको गार्डेन धरना स्थल पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह समेत प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं ने अनशन किया था।

इससे पहले फरवरी के महीने में सामाजिक चेतना समिति मनियर के युवाओं ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपकर राष्ट्रपति से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को भारत रत्न दिए जाने की मांग की थी। लेकिन इन तमाम मांगों के बावजूद पूर्व प्रधानमंत्री को भारत रत्न दिए जाने पर कोई विचार नहीं हुआ।

ख़ुद नीरज शेखर भी अपने पिता को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग कर चुके हैं। हालांकि जब उन्होंने ये मांग की थी तब वो समाजवादी पार्टी में थे, जो कभी केंद्र की सत्ता में नहीं रही। लेकिन अब चूंकि नीरज शेखर ने सत्तारूढ़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। ऐसे में अब उनसे ये उम्मीद की जा रही है कि वो पार्टी के सामने सबसे पहले चंद्रशेखर को भारत रत्न दिए जाने की मांग रखेंगे।

हालांकि नीरज शेखर को पार्टी में शामिल हुए एक हफ्ता बीत गया है, लेकिन उन्होंने अभी तक पार्टी के सामने ऐसी कोई मांग नहीं रखी है। अब आगे ये देखना दिलचस्प होगा कि वो अपनी इस मांग को कब और कैसे रखते हैं और पार्टी उनकी मांग पर अमल करती ही है या नहीं?

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago