बलिया- ट्रक-व टाटा मैजिक की टक्कर में चालक की मौत

बलिया के बिल्थरा रोड चौकिया-नगरा मार्ग तिरनई गांव के सामने मंगलवार को ट्रक टाटा मैजिक की टक्कर में टाटा मैजिक चालक की मौत।

तो वहीं टाटा मैजिक सवार दूसरा घायल हो गया।

घायलावस्था के उपरांत लोगो की मदद से सीएचसी सीयर पहुँचाया गया।

जहाँ चिकित्सक ने मैजिक चालक को मृत घोषित कर दिया।

तो दूसरे युवक घायल को जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी होने के बाद उभाव थाना के तेज़ तर्रार कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह मौके पर पहुँच मृत चालक के शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के लिए भेज दिया।

आप को बता दे कि बेल्थरा रोड उभाव थाना क्षेत्र के तिरनई खिजिरपुर गांव के सामने ट्रक व टाटा मैजिक की टक्कर में मैजिक चालक सोनू तिवारी (30) व मैजिक सवार सौरभ चौधुरी (24) निवासी आई टी आई कालेज BHU लंका गम्भीर रूप से घायल हो गए।

जबकि मैजिक मालिक भवतोष मिश्रा बाल-बाल बच गए।

मैजिक मालिक की माने तो वह वाराणसी से नई टाटा मैजिक लेकर बिहार के जनपद सिवान के लिए जा रहे थे कि विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही ट्रक ने मैजिक को जोरदार टक्कर मार दिया।

जिसमें मैजिक चालक की मौत दूसरा घायल तो मैजिक मालिक बाल बाल बच गए।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago