यूपी में खराब कानून व्यवस्था को लेकर बलिया में सपा नेताओं का प्रदर्शन !

बलिया में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार विभिन्न जन समस्याओं व सोनभद्र कांड को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।

धरना सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। इसलिए एक दिन भी सत्ता में बने रहने योग्य नहीं है। पूर्व विधायक सनातन पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में शासन नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।

चारों तरफ़ अराजकता का माहौल क़ायम है। प्रदेश में अपराधियों के बढ़ रहे हौसले और प्रशासन के हौसले पस्त होने को सरकार की नाकामी है।

इसका ताज़ा उदाहरण सोनभद्र की घटना है जहां सरकार और प्रशासन सोता रहा और अपराधी दस लोगों की सामूहिक नरसंहार कर दिए। आज आम जनता को सुरक्षा देने वाली पुलिस ही सुरक्षित नहीं है। पुलिस के जवानों की हत्या अपराधी खुलेआम कर रहे है। कहा कि जनपद में आए जोरदार बारिश एवं तूफ़ान में किसानों का सब कुछ तबाह हो गया लेकिन उनके सुरक्षा एवं मुआवजे के लिए अब तक कोई क़दम सरकार या प्रशासन के तरफ़ से नहीं उठाया गया। विद्युत व्यवस्था जनपद में चरमरा गई है।

लगभग दो वर्षों में विकास के नाम पर जनपद में एक भी ईंट नहीं रखी गई। गंगा नदी के शिवरामपुर घाट पर पिछली सरकार में प्रारम्भ पुल का निर्माण पूरा हो गया है लेकिन आज तक उसके सम्पर्क मार्ग का निर्माण नहीं हुआ। वहीं स्वस्थ सेवा बिलकुल चरमरा गई है। कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को पत्रक सौंपा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago