विश्व उर्दू दिवस पर बलिया में हुआ बड़ा आयोजन

बलियाः हिंदी की सादगी और उर्दू की मिठास, भारत की गलियों में देखने को मिलती है। उर्दू की शायरियों से साहित्य गुलज़ार हुआ है। ऊर्दू की इसी महत्तता को देखते हुए विश्व उर्दू दिवस मनाया जाता है। बलिया में विश्व उर्दू दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

बलिया के गड़वार रोड़ स्थित शमा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हाफिज इरशाद के तिलावत-ए-क़ुरआन, व क़ारी अब्दुल हन्नान साहब के नातिया कलाम से जलसे का शुभारंभ हुआ। जलसे में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में बांसडीह एसडीएम और अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सीमा पांडेय उपस्थित रही। उन्होंने उर्दू को प्रेम व मुहब्बत की भाषा बताया। उन्होंने राष्ट्रीय एकता का अमीन बताते हुए अपने बच्चों को हिंदी के साथ उर्दू पढ़ने की अपील भी की।

इस दौरान मौजूद डॉक्टर शकील अहमद ने बच्चियों को उर्दू की तालीम देने पर जोर दिया और कहा कि नई नस्ल माँ के गोद में ही तैयार होती है। सिद्दिकिया इंटर कॉलेज कोटवारी के प्रधानाचार्य अबुल फजल साहब ने उर्दू के तरक़्क़ी में मदरसों के रोल पर बेहतरीन शोधपत्र प्रस्तुत किया । डॉ0 मसूद साहब ने जंगे आज़ादी में उर्दू के रोल पर बहस करते हुए उसे इंक़लाबी ज़ुबान बताया। इस अवसर पर डॉ0 एस0 एम0 सिद्दीकी, असलम बलियावी, जाकिर बलियावी व कुंवर सिंह इंटर कॉलेज के उपप्रधानाचार्य शशि प्रेम देव जी आदि ने अपनी शायरी व ग़ज़ल से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

इस मौके पर डॉ0 हैदर अली खान, डॉ मज़हर आज़मी ,नूरुल हुदा लारी, जावेद अख्तर, अटेवा मंच के जिलाध्यक्ष श्री समीर पांडेय जी आदि ने भी संबोधित किया। वहीं पी0जी0टी0 में चयनित अबु ताल्हा व मु0 आसिफ को सम्मानित कर दुआएँ भी दी गयी। इस अवसर पर अब्दुल मोमिन,अक़ीलुर्रहमान खान, अब्दुल आखिर, शाहनवाज़ आलम, आसिफ अली, मेराज आलम, साहिल गोलू, ग्राम प्रधान परमन्दापुर जलालुद्दीन उर्फ़ जे0डी0, ग्राम प्रधान उमरगंज इसरार अहमद, शाहिद परवेज़, अल्ताफ अहमद, इसरार अहमद, के अतिरिक्त बड़ी संख्या में उर्दू अध्यापक व उर्दू प्रेमियों ने प्रतिभाग किया। जलसे की सदारत डॉ अब्दुल अव्वल ने व सदारत नूरुल हुदा लारी ने किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago