सिकंदराबाद से बलिया के बीच चलेगी पूजा एक्सप्रेस ट्रेन

बलिया। दीपावली बीत जाने के बाद अब छठ पर्व की तैयारियां शुरु हो गई हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने सिकन्दराबाद- बलिया- सिकंदराबाद पूजा एक्सप्रेस गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। ऐसे में रेल सफर करने वाले यात्रियों को काफी ज्यादा सुविधा होगी।

बता दें कि ट्रेन सात नवंबर को सिकंदराबाद से और बलिया से 10 नवंबर को किया जाएगा। इसके सभी कोच आरक्षित होंगे। इस ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्रियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

यह रहेगा टाइमटेबल- (07051) सिकन्दराबाद-बलिया पूजा विशेष गाड़ी सात नवंबर को सिकंदराबाद से रात 23.35 रवाना होकर सिरपुर, बल्लारशाह होते हुए 09:40 बजे गोंदिया, 11:35 बजे दुर्ग, 12:35 बजे रायपुर और 14:30 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां 15 मिनट ठहरने के बाद झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी होते हुए 17:40 बजे बलिया पहुंचेगी। वापसी में (07052) बलिया-सिकंदराबाद पूजा विशेष गाड़ी 10 नवंबर को बलिया से दोपहर 02.10 बजे प्रस्थान करेगी। 04:50 बजे बिलासपुर एवं 19:10 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। इसके साथ ही छठ पूजा पर गाडि़यों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए (04050) आनंद विहार टर्मिनस-बलिया विशेष गाड़ी में छह नवंबर, (04049) बलिया-आनंद विहार टर्मिनस गाड़ी में सात नवंबर को शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago