Categories: मनोरंजन

VIDEO- भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल की फिल्म मुकद्दर एक करोड़ के पार!

बलिया. सिनेमाघरों में धूम मचा चूकी भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की फिल्म मुकद्दर के अब यूट्यूब पर भी खूब चर्चे में है। इस फिल्म को यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। तीन दिन में ही YOUTUBE पर इस फिल्म को 1 करोड़  व्यूज मिल चुके हैं।

यहीं नहीं सोमवार को यह फिल्म ट्रेंडिंग में दूसरे नंबर पर बनी रही। यह तब था, जब रजनीकांत की फिल्म 2.0 का टीजर यू-ट्यूब पर सबसे पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा था। बता दें कि मुकद्दर में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया है। मुकद्दर में ट्रायंगल लव स्टोरी देखने को मिली है, जिसमें दूसरे हीरो शमीम खान है।

खेसारी लाल, काजल और शमीम खान की स्टोरी वाली इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब धमाल मचाया। इसके अलावा मुकद्दर में शुभी शर्मा ने भी अपनी ओर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। मुकद्दर के प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने बताया कि फ‍िल्म को सफल बनाने में इन पांचों स्टार का काफी अहम रोल है। वैसे इस फिल्‍म के निर्माण के समय ही निर्माता वसीम एस खान ने दावा किया था कि मुकद्दर भोजपुरी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्‍म होगी, जो अब सच होती दिख रही है।

फिल्म को शेखर शर्मा ने डॉयरेक्‍ट किया है। पूरी फिल्म (MUKADDAR) को देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें वहीं फिल्‍म मुकद्दर के ट्रेंड करने का श्रेय खेसारीलाल यादव ने दर्शकों और अपने फैंस को दिया और कहा कि अगर उन्‍हें पसंद नहीं आती तो यह फिल्‍म इतनी बड़ी नहीं बनती। इस फिल्‍म ने वो कर दिखाया, जो भोजपुरी सिनेमा के लिए इस वक्‍त जरूरी है।

हम पर अश्‍लीलता का आरोप मढ़ा जाता रहा है, मगर अब तस्‍वीर बदल चुकी है। सिनेमाघरों के बाद अब यह फिल्‍म यू-ट्यूब के जरिये ड्राइंग रूम में भी जरूर पहुंची है, तभी तो दो दिन में इतनी बार देखा गया है।

अब ऐसे दर्शक भी भोजपुरी फिल्‍मों के लिए सिनेमाघरों में आयेंगे। ऐसी हम उम्‍मीद करते हैं। मैं बस आज इतना ही कहना चाहूंगा कि मेरे चाहने वाले और भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों का प्‍यार यूं ही बना रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago