सिकंदरपुर (बलिया) क्षेत्र के जिंदापुर गांव में रविवार को स्वर्गीय श्रीमती मुन्ना खातून की स्मृति में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंप का आयोजन किया गया जिसमें 300 मरीजों का निशुल्क जांच व परीक्षण किया गया वही जांच के बाद सैकड़ों मरीजों को निशुल्क दवा भी मुहैया कराई गई।
शिविर का उद्घाटन कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव नियामुल हक खान ने फिता काटकर किया इस दौरान उन्होंने कहा कि गरीबों व मरीजों की सेवा से बढ़कर कोई बड़ी सेवा नहीं है आज इस कैंप के माध्यम से चिकित्सक ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को निशुल्क जांच व दवा देकर पुण्य का काम कर रहे हैं।
इस मौके पर डॉ विवेक चौबे डॉ ओसामा डॉ रविशंकर वर्मा डॉ सनाउल्लाह डॉ शेख अबूजर खुर्शीद खान ऐनुलहक खान अदनान खान महताब खान आदिल खान हामिद अंसारी रियाजुल खान आरिफ मकबूल खान आदि मौजूद थे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…