बलिया में मनोज तिवारी के समर्थन में उतरा भोजपुरी समाज, केजरीवाल का पुतला फूका

बलिया. दिल्ली में चार दिन पहले  सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन समारोह में आप कार्यकर्ताओं और भाजपा नेता के बीच हुए विवाद का असर अब पूर्वांचल में भी देखने को मिला।  बलिया  के नगरा थाना इलाके के सलेमपुर गांव के सामने मुख्य मार्ग पर भोजपुरी समाज के लोगों ने मनोज तिवारी के समर्थन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरिवाल का पुतला दहन किया।

भोजपुरिया समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री तानाशाही रवैया अपना कर भोजपुरिया समाज के लोगों का अपमान कर रहे है।जी हां गायक से नायक फिर राजनेता बने मनोज तिवारी को लेकर भाजपा के नेता भले ही उतना विरोध न जता रहे हों लेकिन पूर्वांचल में आम आदमी पार्टी और केजरीवाल विवाद को यूपी बिहार की अस्मिता से जोड़ने का काम किया जा रहा है।

अब ये कहना तो कठिन है कि इसका कितना असर होगा लेकिन जिस तरीके से इस मसले को लेकर भोजपुरी समाज के लोग एकजुट हुए हैं और आप का विरोध कर रहे हैं उससे साफ है कि ये मामला आगे भी बढ़ सकता है।

विरोध जता रहे लोगों ने कहा कि उस समारोह में भाजपा नेता मनोज तिवारी पर हमले की साजिश रची गई थी। कहा कि सीएम केजरीवाल अपने विधायक को उकसा कर हमारे समाज के बड़े नेता की हत्या करवाना चाहते हैं जिसे भोजपुरी समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। लोगों ने साफ चेतावनी दिया कि अगर अरविंद केजरीवाल 22 करोड़ भोजपुरी वासियो के मान सम्मान से खिलवाड़ करेंगे तो आने वाले दिनों में केजरीवाल को इसका खामयाजा भुगतना पड़ेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago