बलिया के रघुनाथपुर गांव के पेट्रोल टंकी के समीप शुक्रवार की सुबह बोलेरो की जद में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र बड़की सेरीया गांव निवासी शेषनाथ यादव (16) पुत्र रामबचन यादव एवं लक्ष्मण यादव (20) पुत्र शिवजी यादव एक बाइक पर सवार होकर खेत जुताई के लिए रघुनाथपुर पेट्रोल टंकी पर डीजल लाने जा रहे थे।
तभी एक तेज गति से आ रही बोलेरो ने बाइक सवार को जोरदार धक्का मार दिया, जिसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं दूसरे युवक को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी लेकर जाते समय उसने भी दम तोड़ दिया। उधर, घटना के बाद बोलेरो सहित चालक को ग्रामीणों ने पकड़ने के साथ पुलिस को सौंप दिया। दो शवों को देख पूरे गांव में मातम छा गया। उधर, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर ब्रेकर बनाने को लेकर आधा घंटा तक बांसडीहरोड-सहतवार मार्ग जाम कर दिया। थाना प्रभारी के काफी समझाने बुझाने और आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…