बलिया- एयरफोर्स के जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

बलिया के रहने वाले एयरफोर्स के जवान सूर्यभान सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही पुरे इलाके में कोहराम मच गया । चारों ओर मच रही चीख पुकार और परिजनों के रुदन को देख पत्थर दिल भी अपने आंसू नहीं रोक पाया।

खबर के मुताबिक गोरखपुर में विशेष प्रशिक्षण के लिए सूर्यभान सिंह का हादसा तब हुआ जब वो दिवाली की छुट्टी लेकर घर आ रहे थे। मंगलवार शाम हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल में उपचार के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई।

बता दें की सहतवार थाना क्षेत्र के दूधैला निवासी सूर्यभान सिंह (34) एयरफोर्स में सार्जेंट के पद पर एयरफोर्स स्टेशन महाराजपुर(ग्वालियर) में तैनात थे। वे वर्तमान में एक विशेष ट्रेनिंग के लिए गोरखपुर आए थे। वह दिवाली की छुट्टी में बलिया स्थित अपने घर आ रहे थे लेकिन बीच रास्ते में ही मौत ने उनका रास्ता रोक दिया। उभाव थाना क्षेत्र के रामपुर मठिया के सामने सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोगो ने घायल जवान को सीएचसी बेल्थरारोड पहुंचाया। यहां  स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने  जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार की उनकी मौत हो गई। जैसे ही मौत की सूचना परिवार जन को मिली ते पूरे गांव में कोहराम मच गया।

जवान का शव देख परिजनों के ही नहीं बल्कि ग्रामीणों के आंखों से आंसु बहने लगे। अस्पताल से शव आने का इंतजार कर रही सैकड़ों की भीड़ अंतिम दर्शन करने के लिए जुटी रही। परिजनों के रुदन को देख पत्थर दिल भी आंसू नही रोक पाया। तिरंगे में लिपटे जवान के पार्थिव शरीर को अंतिम यात्रा के लिये कंधों पर उठाया तो हर आंख छलछला उठी।    लोगों ने नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी।

अंतिम संस्कार से पहले गोरखपुर से आये वायुसेना के जवानों ने सुर्यभान के पार्थिव शरीर पर फूल मालाएं चढ़ाई और शोक शस्त्रों से सलामी देकर पूरे सम्मान के साथ अपने साथी को अंतिम विदाई दी। गंगा नदी के हल्दी थाना क्षेत्र के गंगापुर गंगा घाट पर गॉर्ड आफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार हुआ। इकलौते बेटे सूर्य प्रताप(8) ने अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी बता दें कि सूर्यभान सिंह का एक पुत्र सूर्य प्रताप(8) व बेटी शुद्धि(4)  है।

 

 

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago