Categories: मनोरंजन

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार ‘निरहुआ’ का बुलेट वाला VIDEO हुआ वायरल

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ का एक  वीडियो सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है। इस वीडियो को  दिनेश लाल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह बाइक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। स्लो मोशन में डाले गए इस वीडियो में वो बुलेट को एक ही जगह पर पूरा घुमा देते हैं।

वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘जय वीरू, जल्द आ रहे हैं। हैदराबादी मूवी और भोजपुरी फिल्म। निरहुआ के इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ये वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है, खूब कमेंट्स किए जा रहे हैं।उनके इस स्टाइल की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ मजे भी ले रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि बहुत ही क्लासिक 360 लगाई है भैयाजी…छा गए गुरू…। वही एक फैन ने लिखा कि भाई…बिना पहिया घुमाए ये स्टंट कैसे पोसिबल किया आपने।

भोजपुरी के सुपरस्टार एक्टर दिनेश लाल यादव जो निरहुआ के नाम से काफी मशहूर हैं। वह इन दिनों भोजपुरी की पहली वेब सीरीज ‘हीरो वर्दीवाला’ और अगली फिल्म ‘जय वीरू’ की शूटिंग में बिजी हैं। बिजी रहने के बाद भी निरहुआ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर आये दिन कोई न कोई वीडियो या तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।

निरहुआ ने साउथ इंडियन स्टाइल में बुलेट को घुमा रहे इस वीडियो में उनके  पीछे  को-स्टार एक्टर भी बैठे हुए हैं। इस वीडियो को देखकर एक फॉलोअर ने लिखा कि बिना ब्रेक के बुलेट घुम कैसे गया और चक्का पिछला घुम भी नहीं रहा है सर। वहीं एक और कमेंट में लिखा कि भैया मतलब हर एक सीन में नया दिखने वाला जुनून।

दिनेश लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के गायक, एंकर, अभिनेता, निर्माता और टेलीविजन प्रस्तोता हैं। वह 2015 में 5 बॉक्स ऑफिस की सफलता के साथ सबसे सफल भोजपुरी कलाकारों में से एक हैं। 2012 में वो बिग बॉस 6 में प्रतियोगी भी थे। ये गाजीपुर के छोटे से गांव टंडवा से ताल्लुक रखते हैं

भोजपुरी के सुपरस्टार कहे जाने वाले दिनेश यानी निरहुआ की ईद के मौके पर फिल्म ‘बॉर्डर’ रिलीज होने वाली है और इसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। हाल ही में उनका रिलीज हुआ गाना ‘बेटउवा तोहार गोर होई’ यूट्यूब पर खूब तहलका मचाया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago