बिल्थरारोड डेस्क: बिल्थरारोड के फरसाटार गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से एक की मौत के बाद पुलिस ने चार लाइनमेन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी उभांव थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता बनारसी प्रसाद की तहरीर पर चार लाइनमैन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि समोवार को फरसाटार गांव में 11 हजार वोल्ट का तार खीचा जा रहा था जिसमें बिजली विभाग के लोग अपने स्टाफ की जगह ग्रामिणों से तार खिंचवाने लगने इस दौरान बड़ा हादसा हो गया। दरअसल गांव में अचानक तार की चपेट में आने से तार खींच रहे ग्रामीण बुरी तरह से झुलस गए. जबकि वहीँ एक किशोर की मौत हो गई.
सूचना मिलते ही मौके पर उभावं के पहुंची पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को इलाज हेतु सीयर सीएचस पहुंचवाया. जहाँ 14 साल के सत्या कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. वहीँ इस घटना में 9 लोगों के घायल होने की बात सामने आई है.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…