बलिया डेस्क : ग्राम विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने सोमवार को जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय पर अचानक पहुंच गए। उन्होंने वहां जांच पड़ताल की तो पांच कर्मी अनुपस्थित मिले, जिनसे स्पष्टीकरण लेने तथा सन्तोषजनक स्पष्टीकरण नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने हिदायत देते हुए स्पष्ट कर दिया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से होनी चाहिए। हर पात्र को ही कोई भी लाभ मिलना चाहिए। इसमें अगर कोई लापरवाही या अनियमितता पाई गई तो दोषी कड़ी कार्रवाई से बचेंगे नहीं।
दरअसल, राकेश सैनी निवासी राजेन्द्र नगर व धीरज पटेल निवासी सतनी सराय ने राज्य मंत्री से शिकायत की कि उनको प्रधानमन्त्री आवास योजना का लाभ नहीं जा रहा है। साथ ही जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के कर्मियों द्वारा तमाम अनियमितता की जा रही है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राज्यमंत्री तत्काल दोनों शिकायतकर्ता को साथ लेकर डूडा कार्यालय पहुंच गए।
वहां जाकर सभी कर्मचारियों के संबंध में पूछताछ की। उपस्थिति पंजिका की जांच की तो विनय गौतम, मतिउर्रह्मान, विनोद कुमार, शिवानी कश्यप व आशुतोष राय गैरहाजिर मिले। उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारी को फोन किया और गैर हाजिर कर्मियों से स्पष्टीकरण लेते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…