बलिया-कल से फिर शुरू हो रही है सद्भावना एक्सप्रेस, यहाँ देखें टाइम-टेबल !

बलिया डेस्क : 22 नवंबर से बंद चल रही सदभावना एक्सप्रेस को रेल प्रशासन ने  फिर से चलाने का फैसला किया है । सद्भावना एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को 15 दिसंबर से चलेगी। हर दिन सद्भभावना एक्सप्रेस ट्रेन का नंबर व समय भिन्न-भिन्न है। यही नहीं पुणे दरभंगा साप्ताहिक ट्रेन भी दिसंबर से अंतिम आदेश तक चलाई जा रही है। इन ट्रेनों के आरक्षण बुकिग शुरू हो चुकी है।

सुरेमनपुर वाणिज्य अधीक्षक विश्वजीत गांगुली ने बताया कि सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेनों का आरक्षण बुकिग शुरू हो चुका है। 04008 डाउन आनंद विहार टर्मिनल से रक्सौल तक चलने वाली ट्रेन 15 दिसंबर से प्रत्येक मंगलवार व गुरुवार को शाम साढ़े चार बजे आनंद बिहार से प्रस्थान करेगी।

दूसरे दिन 12 बजकर 22 मिनट और बलिया 12 बजकर 59 मिनट पर ठहराव करते हुए रक्सौल पहुंचेगी। 04007 अप रक्सौल आनंद विहार टर्मिनल प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार को चलेगी। यह गाड़ी 16 दिसंबर को रात में 11 बजकर 45 मिनट से प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर सुरेमनपुर व बलिया 7 बजकर 41 मिनट पर ठहराव करते

हुए आनंद विहार टर्मिनल को जाएगी। 04016 आनंद विहार टर्मिनल रक्सौल शुक्रवार व रविवार को चलेगी यह ट्रेन 18 दिसंबर को आनंद विहार टर्मिनल से शाम चार बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बलिया 12 बजकर 25 मिनट पर व सुरेमनपुर में एक बजे ठहराव करते हुए रक्सौल पहुंचेगी। 04015 रक्सौल आनंद विहार मंगलवार व रविवार को चलेगी।

यह ट्रेन सुरेमनपुर में सुबह 07 बजकर 07 मिनट पर और बलिया 07 बजकर 45 मिनट ठहराव होते हुए आनंद विहार को जाएगी। 04018 आनंद विहार टर्मिनल से रक्सौल को प्रत्येक बुधवार को चलेगी। यह ट्रेन बलिया में दोपहर में 01 बजकर 11 मिनट व सुरेमनपुर में 01 बजकर 47 मिनट पर ठहराव करते हुए आनंद बिहार पहुंचेगी। इसके अलावा 01033 पुणे दरभंगा साप्ताहिक व 01034 दरभंगा पुणे साप्ताहिक ट्रेन दिसंबर माह से चल रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

6 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago