बलिया: बिजली विभाग की लापरवाही से बुझ गया घर का चिराग, SDO पर करवाई की मांग

बलिया डेस्क :  बिल्थरारोड में बिजली विभाग की लापरवाही एक परिवार के लिए कहर बनकर टूटी है. घरों को रौशन करने वाली बिजली ने एक घर के चिराग को हमेशा-हमेशा के लिए बुझा दिया. जर्जर बिजली का तार इस परिवार के लिए मुसीबत का पहाड़ बनकर टूटा है. घटना उभावं थाना क्षेत्र के फरसाटार गांव ही है.

दरअसल गांव में 11 हजार वोल्ट का तार खीचा जा रहा था जिसमें बिजली विभाग के लोग अपने स्टाफ की जगह ग्रामिणों से तार खिंचवाने लगने इस दौरान बड़ा हादसा हो गया. अचानक तार की चपेट में आने से तार खींच रहे ग्रामीण बुरी तरह से झुलस गए. जबकि वहीँ एक किशोर की मौत हो गई. तार खींचने में अधिकांश गांव के नौजवान  ही शामिल थे वहीँ जबकि विभागीय कर्मचारी दूर खड़ा होकर देख रहे थे.

सूचना मिलते ही मौके पर उभावं के पहुंची पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को इलाज हेतु सीयर सीएचस पहुंचवाया. जहाँ 14 साल के सत्या कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. वहीँ इस घटना में 9 लोगों के घायल होने की बात सामने आई है.

दूसरी तरफ इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने SDO, JE, और मौके पर मौजूद बिजली विभाग के संविदा वाले कर्मचारी पर करवाई की मांग की है. पंकज गुप्ता नाम के एक यूजर ने कहा “अपने बलिया के बेल्थरा रोड के विधानसभा के फरसाटार गाँव मे बिजली के चपेट में आने से 1 लोग की मौत 8 लोग घायल हो गये है जो सीएचसी बेल्थरा रोड में भर्ती है बिजली विभाग के SDO के वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ है SDO के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज हो”.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

3 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

3 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

3 days ago