बलिया के बेल्थरा रोड के फरसाटार में सुबह बिजली का तार गिरने से एक की मौत हो गई तथा 9 अन्य लोग घायल हो गए. खबर के मुताबिक ये हादसा बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही से हुआ है. बता दें कि सोमवार के दिन ग्राम फरसाटार में 11000 वोल्टेज बिजली के तार खींचे जा रहे थे जिसमें बिजली प्रवाहित हो रही थी किसी कारण से तार नीचे जमीन पर गिर गया जिससे गौतम कुमार पुत्र सुरेश उम्र 32 वर्ष, प्यारे लाल पुत्र श्यामू प्रसाद उम्र 33 वर्ष ,अमित कुमार पुत्र स्वर्गीय मुखलाल उम्र 12 वर्ष, महातम कुमार गौतम पुत्र परशुराम उम्र 30 वर्ष, अमित कुमार पुत्र सरजू प्रसाद उम्र 15 वर्ष,
आदित्य कुमार पुत्र बनारसी प्रसाद उम्र 14 वर्ष ,करन कुमार पुत्र परशुराम उम्र 17 वर्ष ,इंद्रजीत कुमार पुत्र जगलाल उम्र 21 वर्ष, प्रिंस कुमार पुत्र अशोक उम्र 15 वर्ष, बिजली की साट लग जाने के कारण से झुलस कर बुरी तरह से घायल हो गए तथा सत्या कुमार पुत्र बनारसी उम्र 14 वर्ष की बिजली की शाट लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गई है.
मौके पर लोगों ने 108 पर कॉल करके एंबुलेंस बुलाई एंबुलेंस में सभी घायल तथा मृतक को लादकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर लाया गया जहां पर सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है मौके पर प्रभारी पुलिस चौकी सीयर उप निरीक्षक आर0के0 सिंह मौजूद है, अन्य आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…