बेलथरा विधायक धनंजय कन्नौजिया ने इंटरलाकिंग मार्ग का किया लोकार्पण

बेलथरा डेस्क: बेलथरा रोड विधान सभा क्षेत्र के विधायक धनंजय कन्नौजिया ने सोमवार को तहसील क्षेत्र के सूरजपुरा व ननौरा गांव में विधायक निधि से बने इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण किया।

वहीं नगर पंचायत नगरा में जल संरक्षण योजनान्तर्गत पंचफेडवा में स्थित तालाब का सौंदर्य करण के लिये 30 लाख के प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी किया गया । विधायक ने  इससे पहले आयोजित समारोह में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता  जताते हुए कहा कि मुख्य मार्ग से गांवों को जोड़ने वाले प्रमुख संपर्क मार्गों का कायाकल्प किया जा रहा है।

खराब व जर्जर सड़कों के निर्माण व मरम्मत का कार्य  लगातार तेजी से हो रहा है। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। विधायक कन्नौजिया ने कहा कि शिक्षा, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य व अन्य क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जो धरातल पर दिखाई दे रहे हैं।

केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहित से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकारी खजाने का पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में भेजा जा रहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago