बलियाः बेल्थरा रोड एसडीएम राजेश गुप्ता का ट्रांसफर हो गया है। राजेश गुप्ता को बांसडीह का एसडीएम बनाया गया है वहीं उनकी जगह दीपशिखा सिंह बेलथरा रोड की कमान संभालेंगी। इससे पहले दीपशिखा सिंह बांसडीह एसडीएम के रुप में पदभार संभाल रहीं थी। अब वह बेल्थरारोड की पहली महिला एसडीएम बन गई हैं।
दीपशिखा मऊ के रतनपुरा के भुडसुरी ग्राम पंचायत निवासी हैं। दीपशिखा के पिता ओमप्रकाश सिंह स्नातकोत्तर विद्यालय बस्ती में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं। दीपशिखा ने अपनी प्राथमिक शिक्षा बस्ती और उच्च शिक्षा काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से की है।
दीपशिखा ने पीजी कॉलेज गाजीपुर में भूगोल विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के रुप में अपनी सेवाएं दी। फिर यूपीएससी की तैयारी शुरु कर दी। अपने दूसरे ही प्रयास में दीपशिखा ने 56वां रैंक हासिल किया। बचपन से ही पढ़ाई में प्रतिभाशाली रही दीपशिखा को प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…