बिल्थरारोड (बलिया) तहसील क्षेत्र में हो रहे अगलगी की घटनाओं पर काबू पाने और विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए अग्निशमन केंद्र और अखोप में नए विद्युत सब स्टेशन निर्माण का मामला ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है। बता दें कि निछुआडीह में फायर स्टेशन और अखोप में विद्युत सब स्टेशन निर्माण के लिए भूमि चयनित भी हो चुकी है,बावजूद इसके अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। इससे सरकारी कार्य पद्धति पर सवालिया निशान लगने लगे हैं। बिल्थरारोड क्षेत्र में अगलगी की घटना हो जाने पर तुरंत राहत उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने अग्निशमन केंद्र की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की। निछुआडीह में अग्निशमन केंद्र के लिए भूमि चयनित भी की जा चुकी है ,लेकिन अभी तक इसके निर्माण कार्य की शुरुआत नहीं की गई।वहीं विद्युतापूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए ग्रामसभा अखोप में नए विद्युत उपकेंद्र के लिए भूमि चयन लगभग छः महीने पहले ही हो चूका है, लेकिन इस मामले पर अभी तक कोई कार्य आगे नहीं बढ़ा ।गर्मी में बढ़ोतरी के साथ ही अब अगलगी की घटनाएं शुरू होने लगी है ।ऐसे में अगलगी की घटनाएं होने पर त्वरित राहत मिलने की उम्मीद खत्म सी हो गई है। जिससे क्षेत्रीय नागरिकों में रोष व्याप्त है ।देखना यह है कि छः माह पूर्व स्वीकृत निछुआ डीह अग्निशमन केंद्र और अखोप में चयनित विद्युत उपकेंद्र के निर्माण की प्रक्रिया कब शुरू होगी।अग्निशमन केंद्र और विद्युत् उपकेंद्र बन जाने से क्षेत्रीय जनता को काफी सहूलियत मिलेगी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…