फ़ोटो-https://balliakhabar.in
बिल्थरारोड (बलिया) भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष नीरज तिवारी ने रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को पत्र भेजा ।पत्र में स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग की ।पत्र में कहा कि तीन जिलों की सीमा पर स्थित होने के चलते बिल्थरारोड स्टेशन पर भारी संख्या में यात्रियों का जमावड़ा होता है ,लेकिन रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को समुचित सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जाती ।उन्होंने बापूधाम, शालीमार और गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की, ताकि इन ट्रेनों का ठहराव रेलखंड के सभी जिला मुख्यालयों पर होता है ,लेकिन बलिया जिले की एकमात्र बिल्थरारोड स्टेशन पर ट्रेन ठहराव न कर रेल प्रशासन ने जन भावनाओं के विपरीत कार्य किया है ।पत्र में वाराणसी-लखनऊ के बीच चलने वाली कृषक एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार करने की मांग की क्योंकि बलिया,मऊ, गाजीपुर, देवरिया आदि क्षेत्रों से रोजाना भारी संख्या में यात्री कानपुर की यात्रा करते हैं ,लेकिन सीधी ट्रेन सुविधा उपलब्ध नहीं होने से कई स्थानों पर साधन बदलना पड़ता है। पत्र में स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग की ।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…