बिल्थरारोड (बलिया) सपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत पर खुशी मानते हुए कहा कि यह जनता की जीत है ।विद्यार्थी ने कहा कि यूपी और बिहार की जनता अगर पूर्णरूप से मन बना ले तो भाजपा केंद्र की सत्ता से बेदखल हो जाएगी।
उन्होंने चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह आने वाले लोक सभा चुनाव तथा भविष्य के लिए अच्छा संकेत है।
उन्होंने कहा कि उपचुनाव में ईवीएम की गड़बड़ी नहीं रहती ,तो जीत का अंतर कुछ और ही होता ।चुनाव परिणाम पर संतोष प्रकट करते हुए विद्यार्थी ने कहा कि इससे यह साबित हो गया है कि सपा ही भाजपा को रोकने की ताकत रखती है ।उन्होंने कहा कि यूपी और बिहार की जनता यदि चाहे तो भाजपा को सत्ता से बाहर किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम के मद्देनजर प्रदेश सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ईवीएम में छेड़छाड़ से बाज नहीं आ रही है। ईवीएम में अगर गड़बड़ी नहीं होता तो जीत का अंतर और भारी मतों से होता ।उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम ने साबित कर दिया है कि आगामी चुनाव में सपा पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज करेगी ।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…