बिल्थरारोड के अतरौल चक मिल्कान व रौसड़ा में हो सकता है पुर्नमतदान, आरओ ने भेजी रिपोर्ट

बलिया :  सीयर ब्लाक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के निर्वाचन अधिकारी सीबी पटेल ने बताया कि चुनाव आयोग ने स्वीकृति प्रदान कर दी तो सीयर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत अतरौल चक मिल्कान के मतदान स्थल संख्या 194 व रौसड़ा के मतदान स्थल संख्या 319 में केवल प्रधान पद के लिए पुर्नमतदान की सम्भावना प्रबल हो चुकी है।

उन्होने बताया कि मत पत्र मतदेय स्थल कमरे से बाहर आने की जानकारी होने पर मैने स्वतः संज्ञान लिया और नियमानुसार उसे एसडीएम की संस्तुति के साथ दोबारा मतदान कराये जाने की सुस्तुति रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दिया है। जिस पर अपर जिलाधिकारी की भी संस्तुति हो चुकी है। उक्त रिपोर्ट परीक्षण के उपरान्त चुनाव आयोग को जायेगा और यदि आदेश मिला तो पुर्नमतदान होना तय है।

उन्होने इस बात को भी स्वीकार किया कि इसके बावत कोई लिखित रिपोर्टिग सम्बन्धित मतदान अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट और न जोनल मजिस्ट्रेट ने ही मुझे की थी। जबकि सोमवार को मतदान के दौरान दोनो मतदान स्थल पर 14-14 मत पत्र मतदान स्थल के कमरे से बाहर मिले थे। और उसका वीडिओ तक वायरल हो गया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago