बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और बलिया सदर से विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने कोरोना संकट को देखते हुए अपने विधायक निधि से कोरोना से बचाव व्यवस्था के लिए एक करोड़ रूपये का प्रस्ताव भेजा है।
उन्होंने एक करोड़ रूपये का प्रस्ताव जिला अस्पताल में आक्सीजन प्लांट लगाने, आरटीपीसीआर लैब व अन्य सुविधाओं के गुणवत्ता पूर्वक संचालन, जिला महिला अस्पताल में बचाव के उपाय, बसंतपुर एल-वन व एल-टू, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबहर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छाता, शिवपुर दियर व जवहीं दियर में संक्रमण अवरोधी उपकरण खरीदने के लिए विधायक निधि योजना 2021-22 से निर्गत करने का प्रस्ताव किया है। इस संदर्भ में उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखा है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…