कोरोना : बलिया में जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति, ऐसे लेते सकते हैं मदद

बलिया – बलिया में कोविड-19 संक्रमण के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, जिसे प्रशासन द्वारा गंभीरता से लिया जा रहा है. प्रशासन ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के उद्देश्य से बलिया में अब प्रशासन ने सेक्टर स्कीम लागू कर दी है.

इस पूरे मामले में बलिया की जिलाधिकारी अदिति सिंह ने निर्देश जारी किए हैं. इसके तहत बलिया में 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 6 जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. कोविड संक्रमित मरीजो की सहायता के लिये जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों को किया नियुक्त किया गया है तथा उनके नंबर भी जारी किए गए हैं .

कुछ अस्पतालों में बेड की उपलब्धता के बावजूद भर्ती नहीं लेने की बात संज्ञान में आने के बाद सेक्टर व्यवस्था लागू करते हुए मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गयी है। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने सम्बन्धित एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट व सभी बीडीओ को उनके विकास स्तर पर तथा अधिशासी अधिकारियों को उनके नगरपालिका या नगर पंचायत स्तर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया है। बलिया शहरी क्षेत्र के सेक्टर मजिस्टेट सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह को बनाया गया है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सभी जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट के सहयोग व समन्वय से पाॅजिटिव मरीज, जिसे अस्पताल में भर्ती कराना जरूरी है, को भर्ती कराएंगे। किसी प्रकार की समस्या होने पर सीएमओ के मोबाइल नम्बर 8005192638 पर बात कर निस्तारण कराएंगे। विकास भवन में संचालित कंट्रोल रूम से भी समन्वय बनाए रखेंगे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि पाॅजिटिव मरीज को भर्ती कराने में दिक्कत या समुचित उपचार नहीं होने की सूचना मिलने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट उत्तरदायी होंगे।

ये हैं जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट व उनके मोबाइल नम्बर

– बलिया शहरी क्षेत्र- नागेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट- 9454417954

– जोनल मजिस्ट्रेट सदर, एसडीएम राजेश यादव 9454417955
विकास खंड हनुमानगंज व बेलहरी- धनप्राप्त यादव, बीडीओ-9205245377
विकास खंड दुबहड़- सचिन भारती, बीडीओ- 8818395529
विकास खंड गड़वार- विनोद मणि त्रिपाठी, बीडीओ- 8318646234
विकास खंड सोहांव- अतुल कुमार, बीडीओ – 8853760677
नगर पंचायत चितबड़ागांव- अधिशासी अधिकारी- 8317024959
नगरपालिका बलिया- अधिशासी अधिकारी- 9452600748

– जोनल मजिस्ट्रेट बांसडीह, दुष्यंत मौर्य, एसडीएम- 9454417956
विकास खंड बेरूआरबारी व बांसडीह- रणधीर कुमार, बीडीओ- 9450880938
विकास खंड मनियर- रमेश यादव, बीडीओ- 7985740921
नगर पंचायत बांसडीह व मनियर- ईओ बांसडीह- 6386911721

– जोनल मजिस्ट्रेट सिकंदरपुर, अभय सिंह, एसडीएम- 9454417959
विकास खंड पन्दह व नवानगर- विनय वर्मा, बीडीओ- 7007213974
नगर पंचायत सिकंदरपुर- ईओ सिकंदरपुर- 7007723889

– जोनल मजिस्ट्रेट बेल्थरारोड, सर्वेश यादव, एसडीएम- 9454417960
विकास खंड सीयर- गजेंद्र प्रताप सिंह, बीडीओ- 9990943011
नगर पंचायत बेल्थरारोड- ईओ बेल्थरारोड- 7007723889

– जोनल मजिस्ट्रेट रसड़ा, प्रभुदयाल सिंह, एसडीएम-9454417957
विकास खंड नगरा- प्रवीनजीत, बीडीओ- 9717349175
विकास खंड रसड़ा व चिलकहर- संतोष यादव, बीडीओ- 7905996682
नगर पंचायत नगरा- ईओ नगरा- 7007723889
नगरपालिका रसड़ा- ईओ रसड़ा- 8948981985

– जोनल मजिस्ट्रेट बैरिया, प्रशांत नायक, एसडीएम- 9454417958
विकास खंड बैरिया- बीडीओ बैरिया- 9415787132
विकास खंड मुरलीछपरा- शिवसागर दूबे, तहसीलदार-9454417966
विकास खंड रेवती- ओमप्रकाश गुप्ता, बीडीओ- 7007213976
नगर पंचायत रेवती- ईओ रेवती- 7007723879

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago