बलिया: भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रिश्तेदार की हत्या, दो गिरफ्तार, दारोगा सस्पेंड

बलिया के दूबे छाप गांव में सोमवार शाम भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार के रिश्तेदार की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि लापरवाही बरतने आरोप में एक दारोगा को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने मंगलवार को बताया, ”सहतवार थाना क्षेत्र के दूबे छाप ग्राम में सोमवार शाम घनश्याम मिश्र (52) की हत्या कर दी गई। घनश्याम मिश्र जिला पंचायत वार्ड नम्बर आठ के सदस्य पद के उम्मीदवार भाजपा समर्थित विनय कुमार मिश्र के समधी हैं।

अधिकारी ने बताया कि मिश्र की शिकायत पर मंगलवार को सहतवार थाना में 19 व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने शिकायत के हवाले से बताया कि सोमवार शाम घनश्याम मिश्र दूबे छाप ग्राम से मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे तभी उन पर लाठी डंडे, भाला व चाकू आदि से हमला किया गया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद घनश्याम मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया जहां देर रात उनकी मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों चंदन सैनी व दीपक सैनी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लापरवाही बरतने के आरोप में उप निरीक्षक (दारोगा) सूर्य नाथ यादव को निलंबित कर दिया है। शिकायत में घटना के कारणों का उल्लेख नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

1 day ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago