बलिया । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शांति व्यवस्था को लेकर तैनात एक पुलिसकर्मी की ऑक्सीजन कम होने के कारण मौत हो गई । समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक जौनपुर जिले के खेतासराय थाना के मुख्य आरक्षी कमला सिंह यादव की डयूटी सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शांति व्यवस्था को लेकर जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हुसैनाबाद में लगी थी। जहाँ उनकी ऑक्सीजन लेवल कम होने की वजह से मौत हो गई ।
अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने पीटीआई को बताया कि सोमवार सुबह सांस फूलने के बाद तबियत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया था ।
चिकित्सक ने ऑक्सीजन लेवल कम होने की जानकारी देते हुए स्थिति गम्भीर बताया तथा हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया । इसके बाद पुलिस कर्मी को पड़ोसी बिहार राज्य के बक्सर अस्पताल ले जाया गया , वहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई है ।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…