बेल्थरा रोड- जारी हुआ अपात्रों से प्रधानमंत्री आवास का धन रिकवरी करने की नोटिस

बलिया। मामला सीयर ब्लाक के ग्राम पंचायत चन्दाडीह में प्रधानमंत्री आवास में अपात्रों को आवास देने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें शनिवार को बीडीओ पीएन त्रिपाठी ने चारों अपात्र लाभार्थियों के खिलाफ प्रधानमंत्री आवास का धन रिकवरी करने का नोटिस जारी किया है।

खण्ड विकास अधिकारी की कार्रवाई से ब्लाक के प्रमुख गांवो में ग्रामप्रधान व सचिवों द्वारा अपात्रो को दिए गए आवास पाने वालों में परेशानी बढ़ गयी है।

बता दें कि क्षेत्र के चन्दाडीह के ग्राम प्रधान व तत्कालीन सचिव के द्वारा पूर्व में इन्दिरा आवास के चार लोगों में मीना देवी पत्नी राजकुमार, कुलदीप पुत्र जीवधन, लीलावती देवी पत्नी ओमप्रकाश और चन्दाडीह लखवलिया निवासी रामायन पुत्र रामअवध को प्रधानमंत्री आवास पात्रता के नियमों को नजरअंदाज कर आवास दे दिया गया ।

जिसको लेकर चंदाडीह गांव निवासी सुशील मिश्र ने मुख्यमन्त्री से लेकर अन्य आला अधिकारियों को पत्रक दिया। इसके बाद इसकी जाँच एडीओ आईएसबी अमरनाथ चौबे को दी गयी। जांचोपरान्त इन चारों लाभार्थियों को पूर्व में इन्दिरा आवास मिलना पाया गया। चारो लाभार्थी अपात्र पाये गये।जिनसे इंदिरा आवास के धन को रिकवरी कराने की प्रक्रिया जारी है l

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago