सावधान!…बलिया में आकाशीय बिजली गिरने से साढ़े 4 साल में 40 लोगों की मौत

बलिया। बारिश का मौसम आते ही आकाशीय बिजली गिरने की आशंका बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। जिले में बारिश के दिनों में अब आकाशीय बिजली की चपेट में आकर जनहानि होने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। बीते साढ़े चार सालों की बात की जाए तो 40 लोगों की मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई है। इसको देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एडवाजरी जारी की है।



बीते साढ़े 4 सालों के आंकड़ों पर नजर डाले तो, बलिया जिला आपदा प्रबंधन के आंकड़ों के अनुसार जिले में साल 2019-20 में आकाशीय बिजली से 7 लोगों की मौत हुई। 2020-21 में 12 और 2021-22 में 5 लोगों की मौत हुई जबकि 2022- 23 में 10 और 2023-24 से 2 जुलाई 2023 तक 6 मौतें हो चुकी हैं।

वहीं आपदा विशेषज्ञ पीयूष कुमार सिंह ने आमजन से अपील है कि इससे बचाव के लिए जरुरी बातों पर ध्यान दें साथ ही मोबाइल में मौसम विज्ञान विभाग भारत सरकार के ‘दामिनी’ और ‘सचेत’ एप को डाउनलोड करने की सलाह दी है। ताकि वज्रपात की पहले से सूचना मिल सके और जनधन हानि से बचा जा सके।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago