Categories: बलिया

बलिया में हुआ मुंशी प्रेमचंद की “गोदान” का सजीव मंचन, बाहर बरसते रहे बादल अंदर बजती रही तालियां !

बलिया में रविवार की शाम को बापू भवन टाऊनहाल में मुंशी प्रेमचंद के उपन्यास गोदान का मंचन हुआ। इस नाट्य मंचन को देख दर्शक हर दृश्य के साथ कभी हंसते, कभी रोते तो फिर कभी तालियां बजाते नजर आए।


नाट्य समारोह का शुभारंभ साहित्यकार डॉ.जनार्दन राय, डॉ.शिवकुमार सिंह कौशिकेय, डॉ.राजेन्द्र भारती, वरिष्ठ रंगकर्मी आशुतोष सिंह और संस्कार भारती के डॉ.केपी मिश्र ने किया। साहित्यकारों और कलाकारों ने अभिनेता प्रशिक्षक अनिल कुमार चौधरी को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

दरअसल संगीत नाटक अकादमी संस्कृति विभाग ने बलिया में पहली बार जागरुक शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान के सहयोग से आयोजन किया। जहां 30 दिवसीय प्रस्तुतिपरक प्रशिक्षण कार्यशाला के प्रशिक्षु कलाकारों ने बापू भवन टाऊनहाल में कार्यशाला के प्रशिक्षक अनिल कुमार चौधरी के निर्देशन में नाटक को पेश किया।



वहीं बलिया के ही लाल अनेक फिल्मों, सीरीयल और रंगमंच के अभिनेता आशुतोष कुमार सिंह ने अपनी समीक्षा में कहा कि बलिया में प्रतिभा की कमी नहीं है उनको निखारने की जरुरत है। डॉ.शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने कहा कि प्रदेश सरकार की इस पहल से जिले के कलाकारों को फिल्मों और बड़े मंचों पर अवसर मिलेगा। अध्यक्ष डॉ.जनार्दन राय ने सभी के लिए मंगलकामना की और सचिव अभय सिंह कुशवाहा ने आभार व्यक्त किया।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

1 week ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago