Categories: खेल कूद

मैच फिक्सिंग मामले में BCCI ने मोहम्मद शमी को दी क्लीन चिट, खेलंगे IPL

बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट (एसीयू) ने गुरुवार को भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मैच फिक्सिंग मामले में क्लीन चिट दे दी है. उनकी पत्नी हसीन जहां ने शमी पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया था. क्लीन चिट देने के साथ ही बीसीसीआई ने ग्रेड बी कॉन्ट्रैक्ट में शमी को शामिल कर लिया है. अब मोहम्मद शमी आईपीएल मैचों के साथ-साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में भी खेल सकेंगे.

क्रिकेटर शमी की पत्नी हसीन जहां ने उन पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने एक पाकिस्तानी लड़की अलिश्बा से मैच फिक्सिंग के लिए पैसे लिए थे. मामले की जांच बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट कर रही थी. इस दल के अध्यक्ष नीरज कुमार ने कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स (सीओए) को अपनी पूरी जांच सौंप कर शमी को दोषमुक्त करार दिया.

इम मामले में नीरज कुमार ने अपनी गोपनीय रिपोर्ट सीओए को सौंप दी है. बीसीसीआई ने क्रिकेटर शमी को अभी दोषमुक्त करार किया है. इम सामने में जब तक कोई अन्य सूत्र नहीं मिलते तब तक अनुबंध जारी रहेगा.

पिछले काफी दिनों से टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी अपनी पत्नी हसीन जहां के आरोपों के कारण मीडिया की सुर्खियां बने हुए हैं. इस विवाद के चलते उन्हें बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रखा है तो आईपीएल में उनके खेलने पर संशय हो गया था.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago