बलिया पुलिस का शर्मनाक चेहरा, नशे में धुत सिपाही ने बाइक सवार को बुरी तरह मारा

यूपी के बलिया में पुलिस का शर्मनाक चेहरा सामने आया है. न्यूज़ 18की ख़बर के मुताबिक  नशे की हालत में पुलिस के एक  सिपाही ने एक बाइक वाले की जमकर पिटाई कर दी.

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिया कि दोषी सिपाही के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

पूरा मामला सदर कोतवाली के सिविल लाइन इलाके की है. जहां के सिविल लाइन पुलिस चौकी के पास स्थित होटल में खाना खा रहे कुछ लोगों की बाइक को हटाने को लेकर नशे में धूत वज्र वाहन पर तैनात सिपाही ने बाइक वालों को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा.

जब बाइक वालों ने इसका विरोध किया तो उक्त नशेड़ी सिपाही उनमें से दो लोगों को होटल से खिंचकर उनपर लात घूंसे बरसाने लगा.

वहीं नशेड़ी सिपाही द्वारा बेकसूर की सरेआम पिटाई किये जाने को लेकर वहां एकत्रित भीड़ ने मार खाए पीड़ितों का साथ देते हुए सिपाही को घेरकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया.

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस के उच्चाधिकारियों ने आरोपी सिपाही पर कारवाई का भरोसा देकर उग्र भीड़ को जैसे-तैसे शान्त कराया.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago