बलिया डेस्क : बलिया में बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मियों की लापरवाही किसी से छुपी नहीं है। इसका ताज़ा उदहारण मंगलवार को देखने को मिला जब मुख्य विकास अधिकारी विपिन कुमार जैन ने बेसिक शिक्षा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति की सारी पोल तब खुल गई, जब इस निरीक्षण में 14 कर्मी गैरहाजिर मिले।
यही नहीं, दो कर्मीयों ने तो आगे की तिथि में 25 नवंबर का अग्रिम हस्ताक्षर बना चुके थे अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ अग्रिम हस्ताक्षर बनाने वाले कर्मियों को चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया। सभी का स्पष्टीकरण भी तलब किया।
सीडीओ श्रीजैन ने सुबह साढ़े दस बजे कार्यालय में पहुंचते ही सबसे पहले उपस्थिति पंजिका की जांच की। प्रधान सहायक अनिल कुमार पांडे, उर्दू अनुवादक खालिद अंसारी, कनिष्ठ सहायक ज्ञान प्रकाश मिश्रा, परिचारक श्रीकांत शर्मा, वरिष्ठ सहायक अजय पांडे, अनिल प्रकाश राय, कनिष्ठ सहायक मुन्ना प्रसाद, सर्वेश श्रीवास्तव, परिचारक मिथिलेश्वर लाल गैरहाजिर मिले।
इनके अलावा सर्व शिक्षा अभियान के डीसी ओमप्रकाश सिंह, सतेंद्र कुमार, नुरुल हुदा, आनंद प्रकाश मिश्रा और परिचारक शिवजी भी गायब मिले। इनमें कुछ कर्मी तो दो या तीन दिन से बिना बताए गायब थे। सीडीओ ने इन सभी कर्मियों का अनुपस्थित तिथि का वेतन रोकने का आदेश दिया है।
वहीं, शिव सौरभ गुप्ता और अनुराग 25 नवंबर का अग्रिम हस्ताक्षर बना दिए थे। इस पर दोनों को चेतावनी जारी करने के आदेश दिए। बैठक के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…