बलिया डेस्क : दुर्जनपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की भाभी आशा प्रताप सिंह का आमरण अनशन दुर्जनपुर स्थित उनके आवास परिसर में मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
अनशन स्थल पर दो दर्जन महिलाएं मौजूद रहीं। आशा प्रताप सिंह ने पुलिस पर पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हमारे घर के सभी पुरुष सदस्य यहां तक कि नाबालिग बच्चे को भी जेल भेज दिया गया है।
हम लोगों का गांव में रहना मुश्किल हो गया है। उस पक्ष के लोग आते-जाते हम पर फब्तियां कस रहे है। हम लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। यहां तक कि हमारे ट्रैक्टर ड्राइवर जो खेत जोतने-बोने के लिए ट्रैक्टर लेकर खेत में जा रहा है तो उसे भी धमकी दी जा रही है। आशा प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम को रेवती एसएचओ प्रवीण सिंह अनशन स्थल पर पहुंचे थे।
उन्होनें कहा कि आप लोगों का मेडिकल ही नहीं मिला है तो मुकदमे की कार्रवाई आगे कैसे बढ़ेगी। मैं जानना चाहती हूं कि घर के घायल लोगों को पुलिस अ•िारक्षा में ही जिला अस्पताल व वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज कराया गया। मेडिकल लाना किसकी जिम्मेदारी है। जिन लोगों ने पहले प्राण घातक हमले किये, उनके खिलाफ पुलिस द्वारा कुछ भी नही किया जा रहा है।
हमने निर्णय लिया है कि हमलावर पक्ष के लोगों की जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी, हम आमरण अनशन पर बैठे रहेंगे। ज्ञात हो कि 15 अक्टूवर को राशन दुकान आवंटन बैठक के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट तथा गोली कांड में एक पक्ष के जयप्रकाश उर्फ गामा पाल की मौत हो गयी थी तथा दूसरे पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गये थे।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…