बलिया डेस्क : मण्डलायुक्त विजय विश्वास पन्त ने कहा कि 10 नवम्बर के बाद दिल्ली, मुम्बई या यूपी के बाहर से जितने लोग जिले में आए हैं, उनका एक हप्ते के अंदर टेस्ट जरूर करा लिया जाए। सोमवार को कोविड-19 और संचारी रोग नियंत्रण की समीक्षा के दौरान उन्होंने यह निर्देश दिए।
बैठक में सीडीओ विपिन जैन ने पूरी कोरोना व संचारी रोग नियंत्रण के सम्बंध में पूरी रिपोर्ट मण्डलायुक्त के सामने रखी। बताया कि जिले के लिए अच्छी बात रही कि दीवाली पर विशेष जांच अभीयान चलाया गया, जिसमें अपेक्षात काफी कम केस मिला। मण्डलायुक्त ने एल-1 व एल-2 अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
लैब के बाबत पूछने पर बताया गया कि आरटीपीसीआर लैब तैयार है और उसमें तैनात कर्मी भी ट्रेंड हो गए हैं। इस पर कमिश्नर ने निर्देश दिया कि लैब हमेशा चालू हालत में रहनी चाहिए। आयुष्मान कार्ड बनाने में पूरे प्रदेश में सबसे आगे होने पर कहा कि यह प्रगति आगे भी ऐसे ही बनी रहे।
पिछले निर्देशों के अनुपालन की मांगी आख्या – कमिश्नर श्री पंत ने कहा कि पिछले निरीक्षण में काफी सारे निर्देश दिए थे, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अलावा विकास एवं अन्य विभाग से भी संबंधित कार्यवाही शामिल थी। उसकी अनुपालन आख्या उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के विशेष निर्देश दिए।
बैठक में डीएम श्रीहरि प्रताप शाही, सीडीओ, एडीएम रामआसरे, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, सीएमओ डा. जितेंद्र पाल, माध्यमिक शिक्षा विभाग के संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…