बलिया- मोटर मैकेनिक के बेटे ने पहले पूरे जिले में किया था टॉप, अब नीट में लहराया परचम !

बलिया डेस्क : नीट की परीक्षा में बलिया के छात्रों का जलवा कायम है. बलिया के तमाम छात्र और छात्राओं ने इस एग्जाम में बाज़ी मारी है. इनमे से ही एक हैं मो. अकदस. एक ख़ुशी की बात यह भी है कि अकदस ने अपनी पहली ही कोशिश में इस एग्जाम को पास कर लिया है और अब वह करेंगे एमबीबीएस. अकदस बेलथरा रोड के कुंडैल गांव के रहने वाले हैं.

इनके पिता का नाम है तुफैल अहमद उर्फ भुट्टू जोकि पेशे से एक मोटर मैकेनिक हैं लेकिन आज उनके बेटे ने इतनी बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है कि पूरे जिले के लोग उन्हें सलाम कर रहे हैं और मुबारकबाद दे रहे हैं. आपको बता दें कि अकदस ने नीट के एग्जाम में 720 में 635 अंक हासिल किये हैं. घर वाले बताते हैं कि अकदस बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज़ थे.

उन्हें पढने में रुची थी और जिसकी बदौलत उन्होंने आज यह मुकाम हासिल किया है. अकदस ने 2018 में बिल्थरा रोड सेंट जेवियर्स स्कूल से हाई स्कूल का एग्जाम दिया था और इसमें भी उन्होंने पूरे बलिया में टॉप किया था. इसके बाद उन्होंने अलीगढ़ का रुख किया और वहीँ से 2020 में इंटर का एग्जाम पास किया. आज इस मुकाम तक पहुँचने वाले अकदस ने बेशक कड़ी मेहनत की.

अपनी सफलता के श्रेय वह अपने घर वालों और टीचरों को देते हैं. वहीँ सेंट जेवीयर्स स्कूल के प्रिसिपल डॉ. जेआर मिश्र और वाइस प्रिसिपल शीला मिश्र भी अकदस के इस सफलता पर बेहद खुश हैं. उनके स्कूल का छात्र अब पूरे जिले का नाम रोशन कर रहा है. उन्होंने ने भी अकदस को दिली मुबारकबाद दी है और उनके सुबहरे भविष्य की कामना की है.

विज्ञापन

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago