बलिया गोलीकांडः कोर्ट ने दूसरे पक्ष की ओर से FIR दर्ज किए जाने का दिया आदेश

बलिया डेस्क : बलिया के दु’र्ज’नपुर हत्या’कां’ड के मुख्य आरो’पी धीरेंद्र प्रताप सिंह के परिजनों की ओर से भी अब एफआईआर दर्ज की जाएगी। कोर्ट ने मुकदमा दर्ज किए जाने का आदेश दे दिया है।

इससे पहले धीरेंद्र के परिजनों ने वीडियो जारी कर एलान किया था कि अगर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो घर की सभी सात औरतें खुदकुशी कर लेंगी। कोर्ट ने जिन लोगों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किए जाने का आदेश दिया है उनमें 21 नामज़द हैं और 25-30 अज्ञात हैं। कोर्ट के इस आदेश के बाद धीरेंद्र के परिजनों और पूर्व सैनिक संगठन के रमेश सिंह, शशिकांत सिंह व अशोक सिंह ने खुशी ज़ाहिर की है।

उन्होंने कोर्ट के सामने ही आदेश की कॉपी लहराई। पूर्व सैनिक संगठन के प्रदेश प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है, मामले में इंसाफ़ होगा।  दरअसल, दुर्जनपुर ह’त्या’कां’ड की घटना में मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के परिवार से भी लोग घा’य’ल थे। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद भी धीरेंद्र के परिजनों की तरफ से मुकदमा दर्ज नहीं हो पा रहा था।

विधायक सुरेन्द्र सिंह व सांसद वीरेंद्र सिंह ने भी मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश की थी। लेकिन इसके बावजूद केस दर्ज नहीं किया गया था। जिसके बाद आरोपी के परिजनों ने धमकी दी थी कि अगर उनकी ओर से मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो घर की 7 औरतें खुदकुशी कर लेंगी।
परिजनों की इस धमकी के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया था।

जिसके बाद कई अधिकारी आरोपी के घर पहुंचे थे और परिजनों को समझाने की कोशिश की थी। अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया था कि उन्हें हर हाल में शुक्रवार को एफआईआर की कॉपी मिल जाएगी। इसके बाद महिलाओं ने आत्मदाह टाल दिया था।
बता दें कि 15 अक्टूबर को राशन दुकान आवंटन को लेकर खुली बैठक में चली गोली से 45 वर्षीय जयप्रकाश पाल की मौत हो गई थी।

पुलिस के मुताबिक, गोली पूर्व सैनिक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने चलाई थी, इसलिए उन्हें मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया है। हालांकि धीरेंद्र के परिजनों का कहना है कि उन्होंने गोली आत्मरक्षा में चलाई थी। धीरेंद्र फिलहाल पुलस रिमांड में हैं। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हुआ असलहा भी बरामद कर लिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

16 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago