Categories: बलिया

Ballia News- नगर में लगे ‘रेवती स्टेशन नहीं तो वोट नहीं’ के बैनर, व्यापारियों ने जताया विरोध

रेवती। नगर के प्रमुख स्थानों पर आपको “रेवती स्टेशन नहीं तो वोट नहीं” का कट-आउट देखने को मिल जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां के व्यापारी रेवती स्टेशन को हाल्ट सूची में डालने का विरोध कर रहे हैं।

रेवती से स्टेशन का दर्जा छीनने के विरोध में अब पूरे नगर के लोग लामबंद हो गए हैं। व्यापारी वर्ग में इसका खासा आक्रोश देखा जा रहा है। और यही कारण है कि व्यापारी पोस्टर लगाकर चुनाव के बहिष्कार तक की चेतावनी दे रहे हैं।

केसरवानी कल्याण समिति के अध्यक्ष सुनिल केशरी व उपाध्यक्ष पप्पू केशरी ने कहा कि स्टेशन को बचाने के लिए आंदोलन को तेज धार दिया जाएगा। यदि संबंधित विभाग ने स्टेशन को बहाल नहीं किया तो आगामी विधान सभा चुनाव में व्यापार मंडल के लोग वोट नहीं डालेंगे।

वहीं लोगों का कहना है कि जब प्रथम बार रेल यातायात शुरु हुआ तभी से यह स्टेशन है।बलिया और छपरा के बीच 70 के दशक तक बलिया के बाद रेवती में मालगोदाम भी था। अब इससे स्टेशन का दर्जा छीना जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं कई राजनैतिक दल भी इस बात का विरोध कर रहे हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago