बलिया की करिश्मा ने किया करिश्माई प्रदर्शन, बड़ी परीक्षा में हासिल किया पहला स्थान

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की चयन परीक्षा में बलिया जिले की करिश्मा खानम ने सहायक अभियंता के पद को अपना नाम कर लिया है। करिश्मा खानम जिले के दुबहड़ ब्लॉक घोड़हरा गांव की रहने वाली हैं। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की चयन परीक्षा में करिश्मा पहले पायदान पर काबिज हैं। करिश्मा की करिश्माई प्रदर्शन ने जिले का नाम प्रदेश भर में ऊंचा कर दिया है।

बलिया की करिश्मा ने अपनी इस सफलता को माता सदरून निशा और पिता डा. इकबाल अहमद को समर्पित किया है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन ऑफ इंडिया कहे जाने वाले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को अपनी प्रेरणा मानने वाली करिश्मा ने सहायक अभियंता चयन परीक्षा पहला रैंक लाकर जिले को गौरवान्वित किया है। उनकी इस सफलता पर जिले भर के लोग खुश हैं।

करिश्मा खानम की शुरुआती शिक्षा बलिया में ही हुई। उन्होंने बलिया के नगवा स्थित शहीद मंगल पांडेय इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा पास की। 2012 में हाईस्कूल की परीक्षा में करिश्मा ने 85.6 फीसदी अंक हासिल किया था। इसके बाद करिश्म ने बलिया के टाउन पॉलीटेक्निक से डिप्लोमा की डिग्री हासिल की।

करिश्मा पढ़ाई-लिखाई में हमेशा से ही होनहार रही हैं। 2015 में बीटेक में प्रवेश लेने के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) की ओर से आयोजित परीक्षा में दूसरा रैंक पर अपनी जगह बनाई थी। 2018 में उन्होंने अपना इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में बीटेक पूरा किया। कानपुर के हार्कोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) से 83.5 प्रतिशत अंकों के साथ करिश्मा ने बीटेक की डिग्री हासिल की।

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता पद के लिए हुए चयन परीक्षा के पहले करिश्मा खानम ने दिल्ली में कोचिंग किया। उसके बाद स्व अध्ययन यानी सेल्फ स्टडी से ही यह सफलता प्राप्त की है। बता दें कि सहायक अभियंता के कुल ग्यारह पदों के लिए यह चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें करिश्मा खानम ने पहले स्थान पर ही अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago