बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेला के भारतेंदु मंच पर आयोजित जिला केसरी दंगल प्रतियोगिता में ‘जिला केसरी’ का खिताब जीतने वाले अभिषेक पाण्डेय को सपा नेता अनिल राय ने सपा के कदद्वार नेता सनातन पाण्डेय भी मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में के दौरान सम्मानित किया। इस मौके पर अभिषेक पाण्डेय को सम्मानित करते हुए अनिल राय ने कहा कि “जनपद बलिया के शान बने जिला केसरी श्री पाण्डेय हम सभी बलिया वासियों के लिए गौरव व सम्मान दिया है इसके लिए पूरा जनपद इनका युगों युगों तक ऋणी रहेगा।”
गौरतलब है कि ऐतिहासिक ददरी मेला के भारतेंदु कला मंच पर आयोजित जिला केसरी दंगल प्रतियोगिता हर साल आयोजित की जाती है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवान ने अपने-अपने दांवपेंच का प्रदर्शन करते हैं। वहीं इस बार 16 जोड़ियों की कुश्ती के बाद जिला केशरी का चुनाव किया गया था। जिसमें जमुआ के अभिषेक पांडेय पहलवान को जिला केशरी का खिताब मिला था। जबकि उपविजेता ताड़ीबड़ागाव के प्रद्युम्न यादव रहे थे।
इस सम्मानित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के प्रबुद्ध वर्ग के जिलाध्यक्ष हिमांशु त्रिपाठी,पंकज मिश्रा, ओम प्रकाश पाण्डेय, नमो नारायण सिंह, शिवशरण तिवारी,मृत्युंजय राय साधु, विक्की उपाध्याय, चिन्टु राय, अक्षय वर्मा पानी, अक्षय तिवारी, गौतम सिंह, शक्ति मिश्रा, अखिलेश तिवारी, अर्जुन चौबे, हरेंद्र यादव, पंकज राय, सोनु राय, शैलेश यादव, अरुण राय, निरंजन गुप्ता, मुलायम यादव, मुन्ना यादव आदि लोग उपस्थित रहे। वहीं सबका आभार प्रकट पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुड्डू राय ने किया।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…