बलिया में विकास कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार का एक नमूना देख लीजिए… यहां उद्घाटन से पहले ही पानी की टंकी की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई और निर्माण में हुई लापरवाही की पोल खुल गई।
बता दें कि मामला बैरिया तहसील क्षेत्र के बिशुनपुरा ग्राम पंचायत का है। यहां करीब डेढ़ करोड़ की लागत से जलनिगम की ओर से ओवरहेड टैंक (पानी टंकी) का निर्माण कराया गया है। अभी पाइपलाइन नहीं बिछने के कारण पानी टंकी नहीं चालू हो सकी है।
लेकिन लोकार्पण के पहले ही पानी की टंकी की चहारदीवारी गिर गई। निर्माण हुए कुछ ही समय बीता लेकिन टंकी की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई। ऐसे में ग्रामीणों ने टंकी निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। ग्राम प्रधान संजय कुमार ने बताया कि जलनिगम द्वारा निर्माण कराया गया है। कुछ दिन पूर्व उक्त पानी टंकी की चहारदीवारी भरभरा कर गिर गई। ठेकेदार ने चहारदीवारी में पिलर नहीं लगाया था। इस संदर्भ में संबंधित अधिकारियों को लिखित सूचना दे दी है।
वहीं चहारदीवारी क्षतिग्रस्त होने के बाद भी कार्यदायी संस्था मौके पर नहीं पहुंची। कार्यदायी संस्था की इस प्रकार की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों ने ठेकेदार व जलनिगम के अधिकारियों से इस बाबत कई बार शिकायत की है। देखना होगा कि इस बार कंपनी पर कार्यवाही होती है या हमेशा की तरह अधिकारी चुप रहेंगे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…