बैंकों की हड़ताल- बलिया में भी दिख रहा है असर

बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंक यूनियनों ने दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है। यानि आज और कल दो दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा और कर्मचारियों की हड़ताल से बैंकों के कामकाज भी प्रभावित होंगे। बलिया में भी इस हड़ताल का असर दिख रहा है।जिले में बैंक बंद हैं। कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं। ऐसे में कई खाताधारकों परेशान हो रहे है। बैंक पर ताले लटके हैं, लिहाजा उनका काम दो दिन तक अटका रहेगा। वहीं बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बैंकों के साथ ही एलआईसी दफ्तर में भी कामकाज ठप रहेगा।बैंको का निजीकरण बंद करने, जमा राशियों पर ब्याज दर बढ़ाने, आउटसोर्सिंग बंद करने सहित कुल 9 सूत्रीय मांगो को लेकर हड़ताल की जा रही है। 26 मार्च को शनिवार और 27 मार्च रविवार होने के चलते बैंक पहले से ही बंद थे। अब दो दिन और बंद रहेंगे। यानि कि कुल 4 दिन बैंकों का कामकाज ठप रहेगा।हड़ताल में बैंकिंग, बीमा के साथ ही बिजली विभाग के कर्मी भी शामिल हो सकते हैं। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एके जैन ने बताया कि विद्युत कर्मियों की ओर से कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। लेकिन सभी विद्युत सब स्टेशन संचालित रहेंगे और आपूर्ति मिलती रहेगी।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर कोई सूचना नहीं है और इसकी जानकारी जोन कार्यालय ही दे सकता है। वहीं हड़ताल को सफल बनाने के लिए सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) के बैनर तले दवा प्रतिनिध यूपीएमएसअरए की बैठक भी हुई। इसमें 28, 29 मार्च को केंद्रीय ट्रेड यूनियन व स्वतंत्र फेडरेशनों के आह्वान पर 16 सूत्रीय मांगों के समर्थन में प्रस्तावित दो दिवसीय महाहड़ताल के संदर्भ में चर्चा हुई।वहीं इस बैठक में सीटू से प्रदेश सचिव अजीत सिंह, प्रमोद गौड़ और रघुबंश उपाध्याय मौजूद थे। जिन्होंने हड़ताल सफल बनाने पर चर्चा की।

बताया कि 44 श्रम कानूनों को खत्म करके चार श्रम कोड बनाने का केंद्र सरकार का प्रस्ताव है। ये मजदूरों के हक में नहीं है। न्यूनतम वेतन तय करने, दवा के दाम कम करने, दवा से भ्रष्टाचार खत्म करने, स्कीम वर्कर्स को नियमित करने, पुरानी पेंशन लागू करने, निजीकरण को खत्म करने, खाद, बिजली की कीमतें कम करने इत्यादि मुद्दों को लेकर हड़ताल प्रस्तावित है। रवि यादव, रवि श्रीवास्तव, रंजीत, विनय, कमलेश, आलोक, सुनील, देवेंद्र, अखिलेश, अमन उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago