Categories: बलिया

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, बलिया से मुंबई के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बलिया-गोरखपुर से मुंबई के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद से रेल यात्रियों में खुशी का माहौल है।

बलिया से जो ट्रेन मुंबई के लिए जाएगी। उसका शेड्यूल कुछ इस तरह से है। ट्रेन संख्या 01025 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया 1 अप्रैल से 29 जून 2022 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 2:15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन रात 9:55 बजे वाराणसी और तीसरे तीन 1:45 बजे बलिया पहुंचेगी।वापसी में यह ट्रेन संख्या 01026 बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस 3 अप्रैल से 1 जुलाई, 2022 तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार व रविवार को बलिया से दोपहर 3:15 बजे प्रस्थान कर शाम 6:55 बजे वाराणसी से होकर दूसरे दिन मानिकपुर पहुंचेगी। नासिक रोड के रास्ते तीसरे दिन कल्यान से देर रात 02:43 बजे चलकर भोर में 3:35 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

इसके अलावा गोरखपुर से मुंबई टर्मिनस के लिए भी ट्रेन का संचालन होगा। रेलवे से जारी शेड्यूल के मुताबिक ट्रेन संख्या 01027 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर 2 अप्रैल से 30 जून 2022 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 2:15 बजे प्रस्थान करेगी। जबकि वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या 01028 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस 4 अप्रैल से 2 जुलाई 2022 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को गोरखपुर से चलेगी। मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए बलिया और गोरखपुर से दो ट्रेनों का संचालन होगा। इनका ठहराव वाराणसी जंक्शन पर भी होगा।

वहीं कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। ट्रेन संख्या 20503-20504 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 20505-20506 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ द्विसाप्ताहिक राजधानी एक्सप्रेस का रुट चेंज हुआ है। ट्रेन संख्या 20503-20504 पांच अप्रैल से अपने निर्धारित मार्ग लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग लखनऊ, प्रतापगढ़, वाराणसी के रास्ते संचालित होगी।

जबकि ट्रेन संख्या 20505 द्विसाप्ताहिक राजधानी एक्सप्रेस 8 अप्रैल से अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी, सुल्तानपुर, लखनऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी, प्रतापगढ़, लखनऊ के रास्ते चलेगी और ट्रेन संख्या 20506 राजधानी एक्सप्रेस सात अप्रैल से अपने निर्धारित मार्ग लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग लखनऊ, प्रतापगढ़, वाराणसी के रास्ते जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago