Categories: बलिया

बलिया विकास विभाग के कर्मचारियों पर गिरी गाज, 2 सस्पेंड!

बलिया विकास विभाग के 2 कर्मचारियों पर गाज गिरी है। बलिया सीडीओ और DPRO ने कार्यवाही करते हुए दोनों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। विकास विभाग के लिपिक व ब्लॉक पंदह ब्लॉक के पहराजपुर में तैनात सचिव पर कार्यवाही हुई है।

सीडीओ प्रवीण वर्मा ने विकास विभाग के प्रधान सहायक महेश शर्मा को सस्पेंड कर बैरिया ब्लॉक कार्यालय अटैच कर दिया है। वहीं डीपीआरओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने पंदह ब्लॉक के पहराजपुर में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी रविशंकर वर्मा को निलंबित कर दिया है।

प्रधान सहायक महेश शर्मा को साल 2019 में जिला विकास अधिकारी ने विभिन्न पंचायतों में तैनात 25 ग्राम विकास अधिकारियों (सचिव) को 4800 रुपए के ग्रेड-पे दिये जाने का निर्देश दिया था। हालांकि प्रधान सहायक ने ग्राम विकास अधिकारियों को 5400 रुपए का ग्रेड पे दिया था। इसी मामले में उनपर कार्यवाही हुई है।

वहीं पहराजपुर में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी रविशंकर वर्मा ने सामुदायिक शौचालय निर्माण में लापरवाही बरती। भुगतान होने के बावजूद भी निर्माण नहीं करवाया। वहीं पीएम आवास के लाभार्थी का आवास रिश्वत नहीं मिलने पर अपात्रों को देने का भी आरोप उन पर था। इसके अलावा ग्राम पंचायत चक उसरैला के आवास लाभार्थियों का जीओ टैग कर खानापूर्ति करने, मनमाने ढंग से शासकीय कार्यों व आदेशों को नजरअंदाज करने आदि आठ बिन्दुओं पर आरोप लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया था। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर डीपीआरओ ने निलम्बित कर दिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago