बलिया। यूपी में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने के बाद अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता अब बीजेपी के ओर रुख कर रहे हैं। जहां अब सपा से इस्तीफा देने के बाद दुबहड़ ब्लॉक अध्यक्ष रीता सिंह और प्रतिनिधि देवनारायण सिह पूना सिंह दर्जनों बीडीसी और प्रधानों के साथ बीजेपी में शामिल हो गई हैं। इस दौरान एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
सपा से इस्तीफा देने के बाद भृगुआश्रम स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह में एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने सभी को बीजेपी की सदस्यता दिलवाई। इस दौरान कई क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधान ने सामूहिक रूप से बीजेपी की सदस्यता ली। जहां मनोज कुमार, संतोष चौरसिया, शक्ति यादव, मन्नू सिंह, पिंटू लाल अजीत सिंह, प्रशांत तिवारी, सर्वजीत सिंह, कालीचरण सिंह, अजय यादव, सोनू सिंह, पिटू गोंड़ आदि मौजूद रहे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…